Tuesday, 12 October 2021
Jalandhar
जालंधर के गार्डियन अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज़ , शराब के नशे में इलाज़ करने का आरोप
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर के गार्डियन अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज़ होने की खबर सामने आई है। सोमवार रात को यहाँ डॉक्टर पर शराब के नशे में इलाज़ करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी अनुसार शराब के नशे में डॉक्टर 16 साल के लड़के का इलाज करने लगा। तो डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही लड़के की मौत हो गई।
वहीँ इसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया भड़के लोगों ने पहले डॉक्टर की धुनाई की। और फिर इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। वहीँ विवाद बढ़ने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर की मेडिकल जांच कराई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। जानकारी मिली है कि अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
[metaslider id="1461"]