ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 January 2022

नवजोत सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा पर एफआइआर दर्ज , दिया था विवादित ब्यान

FIR lodged against Mustafa, advisor of Navjot Sidhu, gave controversial statement
FIR lodged against Mustafa, advisor of Navjot Sidhu, gave controversial statement

[metaslider id=9199]

संगरूर : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्य सलाहकार और मालेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के धमकी भरे लहजे में आपत्तिजनक बयान से पंजाब में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बता दे कि अपनी पत्नी के पक्ष में मालेरकोटला (संगरूर) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्तफा का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वह हिंदुओं को धमकी देते नजर आए। वहीँ इस मामले में मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ आइपीसी की धारा 153 A (धर्म या समुदाय के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्य या टिप्पणी करना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीँ मुस्तफा ने सफाई दी है कि उन्होंने अपने भाषण में हिंदुओं को नहीं बल्कि फितनों (उपद्रवी) शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा मैंने कहीं भी हिंदू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैं सभी धर्मों का सम्मान करने वाला हूं, लेकिन कुछ ताकतें क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा मेरी बात को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। [metaslider id=1461]