ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 23 November 2022

जालंधर के फेमस कुल्लड़ पिजा दंपती पर FIR दर्ज़ , जानिए पूरा मामला

FIR lodged against famous Kullad Pizza couple of Jalandhar, know the whole matter
FIR lodged against famous Kullad Pizza couple of Jalandhar, know the whole matter
[metaslider id=24944] जालंधर : पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हथ्यारों के साथ फोटो या वीडियो डालने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी बीच जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिजा के मालिक दम्पति पर गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए कानूनी शिकंजा कसा गया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि थाने में ही उन्हें जमानत मिल जाने पर छोड़ दिया गया हैं। बता दे कि ये दम्पति जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक पर कुल्हड़ पीज़ा के नाम से फास्ट फूड की रेहड़ी चलाते है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर हाथों में हथ्यार लेकर पंजाबी गाने पर वीडियो बना अपलोड कर दी , जिसके बाद ये दोनों पुलिस के निशाने पर आ गए। हालाँकि इन्होने बताया है कि ये हथ्यार असल नहीं है , ये तो खिलौना पिस्तौल है। वहीँ पुलिस का कहना है जो बन्दूक वीडियो में दिखाई गयी है उसकी जांच की जा रही है कि वो असल है या खिलौना पिस्तौल है। [metaslider id=25498]