Tuesday, 29 June 2021
Jalandhar
जालंधर की इस लैब के खिलाफ FIR, कोविड टेस्ट के 450 की जगह 1500 रुपए वसूल रहे थे
[metaslider id="711"]
जालंधर : कोरोना की दूसरी लहर भले थम चुकी लेकिन इसकी आड़ में लूट बरकरार है। ऐसी ही करतूत श्री साई लैब C/o मैट्रोपॉलिस लैब की निकली। जो कोविड टेस्ट के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 450 रुपए की जगह 1500 रुपए मांग रहे थे। इसकी रिकॉर्डिंग DC घनश्याम थोरी तक पहुंची ताे शुरुआती जांच के बाद उन्होंने पुलिस को FIR दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
[metaslider id="1461"]
DC घनश्याम थोरी ने कहा कि लैब के खिलाफ IPC के साथ एपिडेमिक डिजीज एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें भी कहीं इस तरह की ओवर चार्जिंग मिले तो इसके बारे में सबूत समेत मोबाइल नंबर 9888981881 या 9501799068 पर शिकायत करें। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[metaslider id="9199"]
source link