ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 January 2024

जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने फहराया तिरंगा

Finance Minister Harpal Cheema hoisted the tricolor at Guru Gobind Singh Stadium in Jalandhar.
Finance Minister Harpal Cheema hoisted the tricolor at Guru Gobind Singh Stadium in Jalandhar.
जालंधर : आज 75वां गणतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने तिरंगा फहराया। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंत्री हरपाल चीमा ने ध्वज फहरा कर सलामी ली।इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे। इसके अलावा वहां सांसद सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा , विधायक शीतल अंगुराल समेत अन्य कई नेता मौजूद थे। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट निकाल सलामी भी दी। वहीं हरपाल चीमा ने पंजाबियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी और धन्यवाद किया। वित्त मंत्री चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के लोगों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए कूका लहर से लेकर कई आंदोलन चले। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला है। उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने का मामला हो या फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का। पंजाब ने हमेशा बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के प्रति पूरे समर्पण से काम कर रही है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग कर शहीदी पाने वाले वीर जवानों के परिवारों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढाकर 1 करोड़ किया गया है। जंग में भाग लेने वाले सैनिकों और उनकी विधवाओं जिन्हें बिना पेंशन लाभ के घर भेज दिया गया था की पेंशन भी 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है। बता दें कि इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रबंध किए गए। स्टेडियम पुलिस छावनी में तबदील था। लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात और हथियारों से लैस थे।