Thursday, 08 April 2021
bollywood
फिल्म मेकर की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, घर में बंद होकर ख़ुद को लगाई आग
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने अपने घर में ख़ुद को आग लगाकर अपनी जान दी है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी में 55 साल की एक महिला ने अपने घर पर बेटी के साथ आग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पहचान करने पर मालूम पड़ा की महिला और लड़की फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी हैं।
[metaslider id="9199"]
मिली जानकारी के अनुसार अस्मिता और श्रृष्ठी ने सोमवार दोपहर को अपने डी.एन नगर अंधेरी वाले घर में ही ख़ुद को आग लगा ली थी।जिसके बाद जल्दी से दोनों कूपर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है। अस्पताल पहुंचने पर अस्मिता को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जब्कि बेटी को जो की 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी उसे ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में रेफर किया गया जहां मंगलवार को बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है अस्मिता एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं जिस वजह से वो बहुत परेशान हो चुकी थीं और परेशान होकर उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वहीं बेटी अपनी मां की परेशानी को नहीं देख पाई और उसने भी मां के साथ अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वहीँ पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।
[metaslider id="5345"]
source link