ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 31 March 2021

कूड़े के ढेर के पास खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, पढ़े खबर

Fierce fire broke out in two cars parked near garbage heap
Fierce fire broke out in two cars parked near garbage heap
[metaslider id="711"] लुधियाना (सनी ) : लुधियाना में फिरोज गांधी मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दो कारों में अचानक आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि जहां दोनों कार खड़ी थी, वहीं पास में कूड़े का ढेर है और किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग इतनी तेज लगी कि उसकी लपट में दोनों कार आ गई। [metaslider id="9199"] दोनों कार के मालिक मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। इस संबंध में फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि दोनों कार पूरी तरह जल गई है जबकि उन लोगों ने आग को बुझा दिया है। उन्होंने बताया दोनों गाड़ी जलकर खाक हो गई। [metaslider id="5345"]   source link