ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 09 October 2023

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

Fed up with wife's illicit relations, husband took dreadful step
Fed up with wife's illicit relations, husband took dreadful step
जगराओं : खबर है कि पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया , जिसके बाद सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीँ इस मामले में थाना सदर जगराओं पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकरी अनुसार मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के निवासी चौकीमान के रूप में हुई। मृतक की माँ सुरजीत कौर निवासी चौकीमान ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि उसके बेटे हरजिंदर सिंह की शादी करीब 5 साल पहले किरणपाल कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी काऊके कलां के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी अवनीत कौर (4) साल की है। शिकायतकर्ता मां ने आगे बताया कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह की पत्नी किरणपाल कौर 6-7 दिन पहले झगड़ा करके मायके चली गई थी। दोनों का आपस में झगड़ा होता रहता था। इस का कारण यह था कि मेरी बहू किरणपाल कौर के एक लड़के गुरपिंदर सिंह पुत्र देवराज निवासी थाना बाघा पुराना, जिला मोगा के साथ अवैध संबंध थे। जब यह बात मेरे बेटे को पता चली तो वह परेशान हो गया और हरजिंदर सिंह ने अपनी पत्नी किरणपाल कौर के अवैध संबंधों के कारण कोई जहरीली दवा पी ली। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरणपाल और प्रेमी गुरपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]