Tuesday, 22 November 2022
Jalandhar
जालंधर में ससुराल से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
[metaslider id=24944]
जालंधर : दुखद खबर सामने आई है कि जालंधर के लोहियां कस्बे से नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की गयी है। मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला लवप्रीत कौर की करीब एक वर्ष पहले लुधियाना के अमरजीत सिंह से शादी हुई थी। लवप्रीत कौर की मां ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल परिवार द्वारा दहेज और गाड़ी देने की मांग की जाने लगी।
मृतका की मां ने कहा कि ससुराल वाले उनकी बेटी से मारपीट भी करते थे। कुछ समय पहले लवप्रीत का पति और सास उसे मायके छोड़ कर चले गए और मांग करने लगे कि वह गाड़ी लेकर ही ससुराल वापस आए। इस सबके चलते परेशान होकर लवप्रीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी मुताबिक पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
[metaslider id=25498]