ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 30 June 2021

पिता ने तीन बच्चों को आइसक्रीम में मिला खिलाया जहर, एक की मौत दो की हालत गंभीर

father-gave-poison-to-three-children-mixed-in-ice-cream-one-child-died-2-were-in-critical-condition
father-gave-poison-to-three-children-mixed-in-ice-cream-one-child-died-2-were-in-critical-condition
[metaslider id="711"] मुंबई : मुंबई में एक शख्स ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने तीन बच्‍चों को आइसक्रीम में चूहे मारने वाला जहर मिलाकर दे दिया। जिससे एक बच्‍चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्‍चे अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले बच्‍चे की उम्र 5 साल बतायी गई है, जबकि दो अस्‍पताल में भर्ती बच्‍चे 2 और 7 साल के हैं। मिली जानकारी के अनुसार मानखुर्द पुलिस ने उस व्‍यक्ति की पत्‍नी की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। [metaslider id="9199"]     source link