ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 09 November 2021

किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

Farmers will take out tractor march till Parliament on 29th November on completion of one year of farmers movement
Farmers will take out tractor march till Parliament on 29th November on completion of one year of farmers movement
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रही संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। बता दे कि इस मीटिंग में कई निर्णय लिए गए। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि 26 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से दिल्ली के सभी मोर्चों पर भारी भीड़ जुटाएगी जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार वहां बड़ी सभाएं भी होंगी। वहीँ मोर्चा के नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि 29 नवंबर से दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसके चलते मोर्चा ने निर्णय लिया कि 29 नवंबर से संसद सत्र के अंत तक चयनित किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में हर दिन संसद भवन जाएंगे। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि 28 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में एक विशाल किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि 26 नवंबर को कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। वहीँ पिछले साल 26 नवंबर को प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा में प्रवेश किया था और अगले दिन कुंडली बार्डर पर जीटी रोड जाम कर धरने पर बैठ गए थे, और वहीं गाजीपुर बार्डर पर भी राकेश टिकैट की अगुवाई में आंदोलनकारी किसान धरने पर बैठे हैं।