Wednesday, 17 February 2021
National
किसानों का कल चार घंटा रेल रोको अभियान, क्या है रेलवे की तैयारी
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली (अनिल ): नए कृषि कानून को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के बीच संयुक्â€त किसान मोर्चा ने गुरुवार यानी18 फरवरी को दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक राष्ट्रव्â€यापी रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। किसान संगठनों के मुताबिक, गुरुवार को देशभर में हजारों किसान रेल की पटरियों पर बैठेंगे। किसानों की योजना पूरे देश के रेल नेटवर्क को चार घंटों के लिए ठप करने की है।
[metaslider id="9199"]
वहीं रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे भी अलर्ट है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक जहां-जहां आंदोलन का ज्â€यादा असर पड़ने की संभावना है, वहां पर अतिरिक्â€त फोर्स तैनात की जाएगी। सूत्रों की जानकारी के अनुसार रेलवे ने आरपीएसएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। ये कंपनियां पंजाब, हरियाणा, यूपी और पश्चिम बंगाल में विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।
[metaslider id="5345"]
source link