Thursday, 13 April 2023
Punjab
किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा मिलना हुआ शुरू , CM मान ने बांटे चैक
पंजाब : खबर है कि बैमोसमी बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा किसानों का आज से मिलना शुरू हो गया है। CM भगवंत मान ने आज अबोहर में पहुंचकर किसानों को मुआवजे के चैक बांटे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों पर कुदरत की मार पड़ी है लेकिन मैंने जो वायदा किया था कि 20 दिन में पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे वो पूरा कर दिया है। खराब फसल अभी भी खेत में है पर इसका मुआवजा खाते में जाना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा आज पूरे पंजाब में 40 करोड़ रुपए खाते में जा चुके है। इस दौरान उन्होंने अकाली-कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि किसानों को 20 दिन के अंदर मुआवजा मिला हो।
[metaslider id=25498]