ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 20 August 2021

गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना लगा कर ब्लॉक किया नेशनल हाईवे, जालंधर से अन्य शहरों को जाने के लिए बस सेवा पूरी तरह हुई ठप

There will be jam in Jalandhar for the third day due to the strike by the farmers
There will be jam in Jalandhar for the third day due to the strike by the farmers
[metaslider id="711"] जालंधर : किसानों ने गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर जालंधर के प्रवेश द्वार धन्नोवाली के नजदीक धरना लगाकर महानगर से अन्य शहरों को जाने वाली बस सेवा को पूरी तरह से ठप कर दिया है। यहाँ किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को ब्लाक कर दिया है। वहीँ दूसरी और पुलिस ने बीएसएफ चौक में बैरिकेडिंग कर दी है। इस कारण कोई भी बस आगे नहीं जा पा रही है। इसके बाद बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया है। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी मुताबिक किसान ट्रेनों को भी रोकने की तैयारी कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार यहाँ जालंधर से लुधियाना, अंबाला, दिल्ली तथा जालंधर से पठानकोट, जालंधर से अमृतसर बटाला, तरनतारन, नवांशहर, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से ठप हैं। वहीँ सिर्फ जालंधर शहर के अंदर से होते हुए नकोदर, मोगा, कपूरथला आदि के लिए बसों का संचालन फिलहाल अभी जारी है। बसों का संचालन बंद हो जाने से बहुत से यात्री जाम में फंस गए हैं। [metaslider id="1461"]