ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 May 2022

किसानों ने मोहाली में लगाया पक्का मोर्चा, कहा - पंजाब सरकार ने मांगे न मानी तो बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसेंगे

Farmers set up a firm front in Mohali, said - If the Punjab government does not accept the demands, they will break the barricading and enter Chandigarh
Farmers set up a firm front in Mohali, said - If the Punjab government does not accept the demands, they will break the barricading and enter Chandigarh
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों ने मोहाली में पक्का मोर्चा लगा दिया है। किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ कूच किया। इस दौरान उन्होंने मोहाली पुलिस का पहला बैरिकेड तोड़ दिया। हालांकि वाईपीएस चौक पर लगे बैरिकेड के पास किसान रुक गए। वहीँ आगे चंडीगढ़ पुलिस का भी बैरिकेड लगा हुआ है। किसानों ने पंजाब की AAP सरकार को चेतावनी दी है कि कल सुबह तक उनकी मांगें मान ले अन्यथा वह सुबह चंडीगढ़ कूच करेंगे। वहीँ उन्होंने कहा कि अगर CM भगवंत मान की सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो फिर वह कोई बैरिकेड नहीं छोड़ेंगे। चाहे पानी की बौछार पड़ें या फिर डंडे, वह बिना डरे आगे बढ़ेंगे। आपको बता दे कि पंजाब की AAP सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। वहीँ इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। बता दे कि सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। लेकिन किसान इसका विरोध कर रहे हैं। वह ऐलान कर चुके कि तय वक्त पर सभी जगह रोपाई होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने का जिम्मा सरकार का है। वह इसे पूरा करे। वहीँ इसके अलावा किसान गेहूं पर भी प्रति एकड़ 500 रुपए मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। आपको बता दे कि आज पहले सुबह किसानों को CM मान से मीटिंग के लिए बुलाया गया था। लेकिन यह मीटिंग सुबह 11 बजे CM हाउस में होनी तय हुई थी। हालांकि अचानक सरकार ने सीएम से मीटिंग रद्द कर दी। वहीँ किसानों को अफसरों से मुलाकात के लिए बुलाया गया। जिससे किसानों ने इनकार कर दिया। [metaslider id=1461]