ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 26 May 2021

किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर टीकरी, सिंघु और यूपी बॉर्डर पर 'ब्लैक डे' मना रहे किसान

farmers-protesting-agricultural-laws-for-6-months-of-agitation-at-up-and-haryana-border
farmers-protesting-agricultural-laws-for-6-months-of-agitation-at-up-and-haryana-border
[metaslider id="9199"] नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, यूपी और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के किसानों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 6 महीने पूरे कर गया। इस बीच किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान बुधवार को काला दिवस मना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर बुधवार को सभी किसानों से अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाने की अपील की गई है। [metaslider id="1461"] इसके तहत देशभर के सभी धरनास्थलों पर किसान प्रदर्शनकारियों को काली पगड़ी व चुनरी पहनाई जाएगी। आंदोलन के बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की मानें को उन्हें मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। वहीं, प्रदर्शन पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान बुधवार को काला दिवस मना रहे है। हम भी तिरंगा लेकर चल रहे हैं। अब 6 महीने हो गए हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है। इसलिए किसान काले झंडे लगा रहे हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हम COVID प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। लोग जहां हैं वहां झंडा फहरा रहे हैं। [metaslider id="711"]     source link