ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 20 July 2021

खटकड़कलां पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू का किसानों ने किया विरोध, पुलिस से भी हुई धक्कामुक्की

Farmers protested against Navjot Singh Sidhu who reached Khatkarkalan
Farmers protested against Navjot Singh Sidhu who reached Khatkarkalan
[metaslider id="711"] नवांशहर : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू के खटकड़कलां पहुँचने पर किसानों ने किया उनका विरोध । यहाँ उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह के स्मारक पर माथा टेका। इसी दौरान सिद्धू के दौरे की भनक लगते ही मौके पर किसान संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रशासन ने उनको रोकने का प्रयास किया तो किसानों ने जबरदस्ती आगे बढ़ना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने पहले सिद्धू और किसानों की आमने सामने बात करवाने की योजना बनाई लेकिन मामला बिगड़ते देख इसे रद्द कर  दिया गया।  [metaslider id="1461"] जिक्रयोग है सिद्धू हमेशा ही किसान आंदोलन के समर्थन में बोलते आए हैं। मई में उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए किसान संगठनों को समर्थन देते हुए अमृतसर और पटियाला में अपने घर की छत पर काला झंडा लहराया था। सिद्धू ने कहा था कि केंद्र का किसानों को सीधे भुगतान का फैसला एक षड्यंत्र है। इससे पंजाब के 30 फीसदी किसानों को एमएसपी का भुगतान नहीं हो सकेगा, क्योंकि वह ठेके पर खेती कर रहे हैं और खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ठेके मौखिक आधार पर हैं। [metaslider id="5345"]     source link