ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 May 2021

पंजाब में RSS के रक्तदान शिविर में घुसे किसान, माहौल तनावपूर्ण

farmers-protest-against-rss-blood-donation-camp-in-ropar
farmers-protest-against-rss-blood-donation-camp-in-ropar
[metaslider id="711"] रोपड़ (रूपनगर) : जिले के नूरपुरबेदी थाना क्षेत्र में बाबा बाल जी के आश्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसकी भनक जैसे ही किसान संगठनों को लगी वह विरोध के लिए पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था । [metaslider id="1461"] मौके पर माहौल तनावपूर्ण बन गया। किसान संगठनों व आरएसएस नेताओं के बीच बहस हो गयी। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई । किसान आयोजन स्थल के भीतर घुस गए । मौके पर पुलिस ने हालात पर काबू पाने का प्रयास किया । पुलिस ने किसान संगठनों के नुमाइंदों को मौके पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं रुके। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिले में रक्त की कमी के मद्देनजर रक्तदान कैंप का आयोजन किया था। इस संबंध में रूपनगर स्वास्थ्य विभाग को दिए गए पत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बीस मई को नूरपुरबेदी में, 22 मई को आनंदपुर साहिब और 23 मई को रूपनगर में ब्लड कैंप लगाने हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसान पंजाब में भाजपा व आरएसएस का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले कई भाजपा नेताओं को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। राज्य में लगभग हर जिले में भाजपा व आरएसएस नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा। [metaslider id="5345"]     source link