ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 07 November 2021

पंजाब में किसानों ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का किया विरोध, कई जगह सिनेमाघरों में फिल्‍म के शो रुकवाए

पंजाब में किसानों ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का  किया विरोध,  कई जगह सिनेमाघरों में फिल्‍म के शो रुकवाए
[metaslider id=711] जालंधर :  बता दे कि बालीवुड एक्टर अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी का पंजाब में किसान संगठनों ने जमकर विरोध किया है। वहीं शनिवार को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्‍म के विरोध में पंजाब में किसानों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया और इसके बाद कई जगहों पर सिनेमाघरों में इसके शो भी रुकवा दिए। मिली जानकारी अनुसार किसान संगठनों ने पंजाब में बरनाला, जलालाबाद, मोगा और जीरकपुर में फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक किसानों का आरोप है कि बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया था, इसी कारण वे इस फिल्म नहीं चलने देंगे। [metaslider id=1461]