Monday, 04 October 2021
Jalandhar
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में जालंधर में किसान DC ऑफिस के बाहर टेंट लगा कर धरने पर बैठे
जालंधर : बता दे कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाडी से कुचलने का पंजाब में उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते जालंधर में किसानों ने DC ऑफिस को घेरा है। वहीँ DC ऑफिस के बाहर किसानों ने पक्का टेंट लगा दिया है। इस कारण कचहरी रोड के एक हिस्से को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीँ मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। वहीँ उधर सुरक्षा के लिहाज से DC ऑफिस के एक गेट को बंद कर दिया गया है। इसके बाद यहां धरने को लेकर किसान पहुँचने शुरू हो गए हैं।
वहीँ धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन(राजेवाल) के प्रवक्ता कश्मीर सिंह जंडियाला और यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा है कि वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाकर भाजपा सरकार ने किसान विरोधी रवैया दिखाया है। उन्होंने कहा इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।वहीँ उन्होंने उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्री और उसके बेटे को जल्द गिरफ्तार करने और इसके साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि लखीमपुर खीरी में मासूम किसानों काे जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा है कि डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा और विधायक नागरा वहां जा रहे हैं। और पंजाब सरकार पीड़ित किसान परिवारों की पूरी मदद करेगी।