ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 May 2023

पंजाब में किसानों ने किया रेल ट्रैक जाम , ट्रेनें हुई रद्द

Farmers block rail track in Punjab, trains canceled
Farmers block rail track in Punjab, trains canceled
पंजाब : पंजाब में आज किसानों ने किया रेल ट्रैक जाम। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत एक्वायर की गई जमीनों के मुआवजे को लेकर काफी दिनों से धरना दे रहे किसानों पर गुरदासपुर में हुए लाठीचार्ज के बाद दोबारा फिर से पंजाब का माहौल गर्माना शुरू हो गया है। किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में आज दोपहर 1 बजे से पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम कर डाले। रेल में यात्रा करने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसान और खेती मजदूर इकट्ठे होकर जालंधर, लुधियाना फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, रोपड़ आदि में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर अपना रोष जाहिर किया। किसान नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।बता किसानों द्वारा रेल ट्रैक जाम किये जाने के बाद कई ट्रेनें रद्द हुई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। [metaslider id=25498]