ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 August 2021

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा , पंजाब के कई गांवों में पोस्टर लगा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का किया बहिष्कार

Farmers' anger against agricultural laws, posters in many villages of Punjab boycotted leaders of political parties
Farmers' anger against agricultural laws, posters in many villages of Punjab boycotted leaders of political parties
[metaslider id="711"] बठिंडा : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीँ पंजाब के कई गांवों में किसानों ने राजनीतिक दलों के नेताओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते पंजाब के बठिंडा जिले में कई गांवों में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर के बैनर तले नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगा दिए हैं। किसानों ने बोर्ड पर लिखा है कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक कोई भी राजनीतिक दल का नेता गांव में ना आए। अगर इस बीच कोई नेता गांव में आ गया तो वह इसका जिम्मेदार खुद होगा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पहले तलवंडी साबो के कई गांव में भी ऐसे बोर्ड किसानों ने लगाए थे। [metaslider id="1461"]