ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 August 2021

जालंधर में गन्ने की कीमत को लेकर किसान आंदोलन हुआ खत्म , CM कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में गन्ने का रेट 360 प्रति क्विंटल किया

Farmers agitation over sugarcane price in Jalandhar ends, CM Captain Amarinder raises sugarcane rate to 360 per quintal in Punjab
Farmers agitation over sugarcane price in Jalandhar ends, CM Captain Amarinder raises sugarcane rate to 360 per quintal in Punjab
[metaslider id="711"] जालंधर : आज गन्ने की कीमत को लेकर किसानों व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के बीच वार्ता हुई , जिसमे CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर दी है। ये पड़ोसी राज्य हरियाणा से 2 रुपए अधिक है। और यह दाम इसी सीजन से मिलेगा। वहीँ राहत की खबर है कि इसके बाद किसानों ने जालंधर में जाम किया जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रैक का जाम खोल दिया है। इसकी पुष्टि किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने बाहर आकर की। अब 5 दिन बाद जालंधर में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और धन्नोवाली रेलवे फाटक पर जाम खोल दिया गया है। इस फैसले के बाद किसानों ने हाइवे व ट्रैक पर लगाए टेंट हटा दिए हैं। [metaslider id="1461"] हालांकि इससे पहले किसान 400 रुपए की मांग पर अड़े थे। आज किसानों व CM की वार्ता हुई। इसमें पहले सरकार 350 रुपए से आगे नहीं बढ़ रही थी। फिर किसान नेताओं ने कहा कि वह हरियाणा से कम रेट स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद सरकार ने कहा कि अगले सीजन में रेट और बढ़ा देंगे लेकिन किसान सहमत नहीं हुए। फिर इसके बाद हरियाणा के 358 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले पंजाब का रेट 360 रुपए कर दिया गया। इसके बाद किसान सहमत हुए और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। वहीँ बैठक में यह भी तय हुआ कि पंजाब की सहकारी मिलों की तरफ बकाया करीब 45 करोड़ की राशि अगले 15 दिनों में किसानों को अदा कर दी जाएगी। हालाँकि किसानों का कुल बकाया 200 करोड़ का है। जबकि बाकी करीब 155 करोड़ प्राइवेट शुगर मिलों का है। इसके बारे में भी सरकार दखल देकर जल्द से जल्द बकाए की अदायगी की कोशिश करेगी। इस बात पर भी किसान नेता सहमत हो गए। [metaslider id="9199"]