Tuesday, 14 July 2026
Punjab
किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए
पंजाब : भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड बिल समझौते के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया। इसके साथ ही किसानों द्वारा राज्य के सभी टोल जा को फ्री करवाया गया है।
इस अवसर पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान यूनियन के नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ फैसला लेते हुए नए-नए समझौते अमेरिका के साथ कर रही है। इस कारण देश का किसान पहले से ही भारी समस्याएं उठा रहा है और अब यह समझौता लागू होने के बाद किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
किसानों ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर रही है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार फिर से लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कोई ऐलान नहीं करेगी तब तक किसान संगठन अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर लगाए गए प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल वसूल नहीं करने दिया गया।