Tuesday, 19 April 2022
Jalandhar
मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का जालंधर में हुआ शो विवादों में , पुलिस ने की एफआइआर दर्ज़
[metaslider id=711]
फगवाड़ा : खबर सामने आई है कि जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीते दिनों 17 अप्रैल को हुई पंजाब के मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ की नाइट विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है, मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस नाइट का आयोजन करने वाले कंपनी और दिलजीत दोसांझ को यूनिवर्सिटी लाने वाले हेलिकाप्टर के पायलट पर मामला दर्ज कर लिया है।
बता दे कि फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हवाला दिया है कि सारेगामा कंपनी द्वारा आयोजन के लिए जितने समय की मंजूरी ली थी उस समय से एक घंटा ज्यादा तक आयोजन चला। वहीँ इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ को यूनिवर्सिटी में लाने वाले हेलिकाप्टर के पायलट को जिस जगह की मंजूरी मिली थी उक्त स्थान पर हेलिकाप्टर ना उतार कर बल्कि अपनी मर्जी से किसी अन्य स्थान पर उतार दिया। वहीँ ऐसे में दोनों ही हालातों में एसडीएम फगवाड़ा द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन नहीं हुआ है, जिस वजह से फगवाड़ा पुलिस ने सारेगामा कंपनी और हेलिकाप्टर के पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
[metaslider id=1461]