ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 September 2022

मशहूर रैपर हनी सिंह का हुआ तलाक, एलमिनी के लिए चुकानी पड़ी मोटी रकम

Famous rapper Honey Singh divorced, had to pay huge amount for alumni
Famous rapper Honey Singh divorced, had to pay huge amount for alumni
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपए में समझौता हो गया है। वहीँ अब हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से डिवोर्स हो गया है। हनी ने गुरुवार को एक सीलबंद लिफाफे में शालिनी तलवार को गुजारा भत्ता के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। हनी के परिवार के खिलाफ शिकायत शालिनी तलवार ने 3 अगस्त को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की थी। शालिनी ने अपने ससुर पर भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। अपने एफआईआर में सिंगर के पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। [metaslider id=25498] वहीँ हनी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड रैपर का अन्य महिलाओं के साथ नायायज संबंध थे। उनकी अलग-अलग बातों को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। वहीँ इससे पहले हनी सिंह ने घरेलू हिंसा मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया। [metaslider id=1461]