ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 February 2025

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान AAP पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान AAP पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

पंजाब : मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने चुनाव के दौरान खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था। सोनिया मान ने आज सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी पार्टी में एंट्री को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सही साबित हो गई हैं।

माना जा रहा है सोनिया मान के शामिल होने से आम आदमी पार्टी को खासकर पंजाब में मजबूती मिलेगी। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच काफी ज्यादा है, जिससे पार्टी को इस वर्ग का समर्थन मिलने की संभावना है।

किसान नेता की बेटी हैं सोनिया मान

सोनिया मान पंजाब के मशहूर किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं। उनका झुकाव हमेशा से ही समाज सेवा और किसानों के हक में आवाज उठाने की ओर रहा है।