ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 11 March 2024

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले मशहूर फिल्म प्रोडयूसर का हुआ निधन

Famous film producer who gave many hit films to Bollywood passes away
Famous film producer who gave many hit films to Bollywood passes away

Dhirajlal shah passed away : खबर है कि बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 11 मार्च की सुबह अंतिम सांस ली। प्रोड्यूसर के भाई हसमुख ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि धीरज लाल शाह ने बॉलीवुड को विजयपथ, खिलाड़ी और द हीरो जैसी हिट फिल्में दी है।

धीरज लाल शाह के बाई हसमुख ने बताया कि उन्हें कोविड हुआ था, जिसके कारण उनके लंग्स इंफेक्ट हो गए। धीरे-धीरे 20 दिनों के अंदर उनकी हालत खराब होती गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट करवाया गया। आईसीयू में जाने के बाद उनके किडनी और हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया। आज सुबह मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उन्होंने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Amazon से Men Shirt खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3PhqBYG

धीरज लाल शाह ने 90 के दशक में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन स्टारर ‘विजयपथ’, अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी’, सनी देओल, प्रीति जिंटा, और प्रियंका चोपड़ा स्टारर की ‘दी हीरो’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।