Sunday, 31 May 2026
National
मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन
नेशनल न्यूज़ : सोशल मीडिया से दुखद खबर सामने आई है। गाँव की सादगी और प्रकृति से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुई 23 वर्षीय कंटेट क्रिएटर सायनी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनका अचानक से यूँ चले जाने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सायनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। अपने कंटेंट के जरिए उन्होंने तेजी से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। उनकी वीडियो में गाँव की जिंदगी की झलक, प्राकृतिक माहौल और जानवरों के प्रति गहरा लगाव साफ़ दिखाई देता है। इस अनोखी शैली के कारण कम समय में ही उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली थी।
रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक सायनी का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई वो मौके पर उनके घर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। देखने में तो ये आत्महत्या लग रहा है लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। सारी बातों को ध्यान में रखते हुआ जांच अभी भी जारी है।