ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 03 December 2024

मशहूर कॉमेडियन सुनील पॉल दो दिन से लापता, पत्नी ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

मशहूर कॉमेडियन सुनील पॉल दो दिन से लापता, पत्नी ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

नेशनल न्यूज़ : मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सुनील पॉल के लापता होने की खबर है। जानकारी अनुसार वह 1 दिसंबर को घर से निकले थे और अभी तक वापस नहीं लौटे, उनकी पत्नी सरिता पाल रिपोर्ट लिखाने पुलिस स्टेशन पहुंची। सरिता पाल ने बताया सुनील पाल 1 दिसंबर को पटना शो के लिए गए थे और उसके बाद उन्हें हरिद्वार शो के लिए जाना था पर परसों के बाद से उन्होंने अपने बच्चों को मेसेज दिया की वो 3 तारीख़ तक वापस आ जाएंगे लेकिन उसके बाद से ही उनका फ़ोन बंद है।

सुनील पाल बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ एक उम्दा एक्टर भी हैं। सुनील पाल ने बॉम्बे टू गोवा और किक जैसी फिल्मों में काम किया है। सुनील पाल ने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे। शो में सुनील स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आए थे।

फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. नजदीकी लोगों से सुनील पाल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही इस बात की भी जानकारी ली जा रही है कि सुनील किस शो में गए थे और उन्हें किसने बुलाया था.