ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 08 December 2023

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन , कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Famous actor Junior Mehmood passes away
Famous actor Junior Mehmood passes away
बॉलीवुड न्यूज़ : मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन हो गया है । अभिनेता जूनियर महमूद के निधन की खबर से इंडस्ट्री गमगीन है। वे इंडस्ट्री के उन सितारों में शुमार रहे, जिन्होंने पांच दशक से ज्यादा समय इंडस्ट्री में बिताया। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन, कैंसर से जंग में वे हार गए। बता दें कि जूनियर महमूद ने 'हाथी मेरे साथी', 'कारवां' और 'मेरा नाम जोकर' सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। बता दें कि उपचार के दौरान अभिनेता महमूद ने अपने पुराने दोस्तों, अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद सचिन और जितेंद्र जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान सचिन ने बीमार अभिनेता से यह भी पूछा कि क्या वे कोई मदद कर सकते हैं? हालांकि, महमूद के बच्चों ने किसी तरह की मदद से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को करीब एक महीना पहले ही अपनी कैंसर संबंधी बीमारी के बारे में मालूम चला था। तब तक बहुत देर हो गई थी और उनकी सेहत भी काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। अपने फिल्मी करियर में जूनियर महमूद ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। उन्होंने करियर की शुरुआत साल 1967 में की थी। उस समय वे महज 11 वर्ष के थे। इसके बाद संघर्ष, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, हंगामा, छोटी बहू, दादागिरी समेत कई फिल्मों में वे नजर आए। [metaslider id=25498]