ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 April 2022

दिल दहलाने वाली घटना , भीषण आग लगने से जिंदा जला परिवार, 5 बच्चाें समेत 7 लाेगाें की दर्दनाक माैत

family burnt alive due to fierce fire, 7 including 5 children will bring painful death
family burnt alive due to fierce fire, 7 including 5 children will bring painful death
[metaslider id=711] लुधियाना : पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है , मिली जानकारी अनुसार टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। वहीँ मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी अनुसार सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है मृतकाें में एक दंपती सहित 5 बच्चे शामिल है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम, डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। [metaslider id=1461]