Wednesday, 27 April 2022
Jalandhar
'उत्तर भारत डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' प्रतियोगिता में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
[metaslider id=711]
जालंधर (अनुराग ):
â— विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में 'डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया' के अधीन, 'डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब' द्वारा प्रायोजित एक इवेंट आयोजित किया गया।
'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' जालंधर में 24 अप्रैल 2022 को 'उत्तर भारत डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप' आयोजित की गई। इस नृत्य-प्रतियोगिता में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा सृष्टि (कक्षा आठवीं ए) ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, प्रथम स्थान प्राप्त करके शिव ज्योति पब्लिक स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
â— इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी तथा समस्त शिव ज्योति परिवार ने सृष्टि की इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
â— सृष्टि की इस उपलब्धि में श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व श्रीमती रजनी शर्मा (मेंटर टीचर) ने विशेष भूमिका निभाते हुए छात्रा का मार्गदर्शन किया।
â— श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या)तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने सृष्टि, उनके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
[metaslider id=1461]