ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 08 August 2022

जालंधर सहोदय इंटर स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता' में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर सहोदय इंटर स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता' में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] ● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में जालंधर सहोदय द्वारा 'दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल' जालंधर में आयोजित की गई 'हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता' में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा हिताक्षी शर्मा (कक्षा छठी) ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त करके शिव ज्योति पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में हिताक्षी ने 'जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी' विषय के अंतर्गत अपनी शानदार प्रस्तुति दी तथा द्वितीय पुरस्कार पर अपने नाम की मोहर लगवाई। इस प्रतियोगिता में सी.बी.एस.ई से संबद्ध 37 स्कूलों ने भाग लिया। [metaslider id=25498] ● इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने तथा समस्त शिव ज्योति परिवार ने हिताक्षी शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  ● छात्रा की इस उपलब्धि में श्रीमती ज्योति बाला व श्रीमती मंजीत कौर (मेंटर टीचर) एवं श्रीमती भावना सभ्रवाल (एक्टिविटी  इंचार्ज) ने विशेष भूमिका निभाते हुए उसका मार्गदर्शन किया। ● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या)तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। [metaslider id=1461]