ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 04 March 2023

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग छात्रा का चलती ट्रेन पर चढ़ते फिसला पैर , हुई दर्दनाक मौत

Engineering student slips on moving train at Ludhiana railway station, dies painfully
Engineering student slips on moving train at Ludhiana railway station, dies painfully
लुधियाना : लुधियाना से दर्दनाक हादसे की खबर है। खबर मिली है कि यहां रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग छात्रा की ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई है । मिली जानकारी अनुसार मरने वाली छात्रा की पहचान 21 वर्षीय सतविंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है लुधियाना रेलवे स्टेशन पर छात्रा चलती ट्रेन में चढ़ने लगी जिस कारण उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई। बता दे कि मृतका सतविंदर पठानकोट जा रही थी और उसने स्वराज एक्सप्रेस का टिकट खरीदा था, जो प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हुई। ट्रेन प्लेटफार्म से निकल रही थी तभी ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में असफल होने पर वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिर गई। ट्रेन के पहियों ने उसके शरीर को दो भागों में काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। [metaslider id=25498]