ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 November 2024

जालंधर पुलिस और Gangster के गुर्गों में मुठभेड़

जालंधर पुलिस और Gangster के गुर्गों में मुठभेड़

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और 2 बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लंडा ग्रुप के गैंगस्टर के गुर्गे के गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से 50 से अधिक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इसकी जानकारी खुद पंजाब डी.जी.पी. गौराव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।

मिली जानकारी अनुसार आज सुबह पुलिस कमिश्नर को सूचना मिली थी कि गांव कंगनीवाल में कुछ गैंगस्टर छिपे हुए है और हथियारों का सौदा होने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में गैंगस्टर के गुर्गों को घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।