ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 28 October 2022

Twitter डील के बाद Elon Musk बने सोशल मीडिया किंग

Elon Musk becomes social media king after Twitter deal
Elon Musk becomes social media king after Twitter deal
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करके सोशल मीडिया सेक्टर में भी पैर जमा लिए है। वहीँ इसके बाद एलन मस्क एक इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, स्पेस कंपनी स्पेस एक्स और न्यूरालिंक के साथ दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बन गए हैं। आपको बता दे एलन मस्क के यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। एक बार तो अपनी बिजनेस योजनाओं के कारण टेस्ला पर दिवालिया होने का खतरा भी मंडराने लगा था, लेकिन समय के साथ मस्क ने मुश्किलों का सामान किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। हालांकि ट्विटर ने अधिकारियों को निकाले जाने के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। वहीँ मस्क और ट्विटर के बीच पिछले कई महीने से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। मस्क ने ट्विटर की खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। लेकिन बाद में वह इससे मुकर गए थे। इसके बाद ट्विटर ने उन्हें कोर्ट में घसीट लिया था। अगर मस्क शुक्रवार तक इस डील को आगे नहीं बढ़ाते तो कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हो जाती। टेस्ला के CEO मस्क ने काफी किंतु-परंतु के बाद कोर्ट की तय डेडलाइन से पहले ही ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया। [metaslider id=25498]