ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 15 May 2023

पंजाब में 16 मई से बिजली होंगी महंगी , आम लोगों पर बोझ नहीं पड़ेगा- CM मान

Electricity will be costlier in Punjab from May 16, common people will not be burdened – CM Mann
Electricity will be costlier in Punjab from May 16, common people will not be burdened – CM Mann
चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली महंगी होंगी। सबसे छोटे घरेलू उपभोक्ता के लिए जहां पहले एनर्जी चार्ज प्रति यूनिट 3.49 रुपए थे, उसे बढ़ाकर अब 4.49 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जबकि बड़े घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 6.63 रुपए प्रति यूनिट को बढ़ाकर 6.96 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। इसी प्रकार गैर आवासीय छोटे खपतकारों के लिए केवल फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। जबकि ऊर्जा की दरें पुरानी ही रखी गई हैं। हालांकि 20 किलोवाट से अधिक खपत वाले गैर आवासीय प्रयोग के लिए फिक्स चार्ज के साथ ऊर्जा दरों में भी 6.35 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.75 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों को भी बिजली महंगी मिलेगी। इसके लिए 6 रुपए प्रति यूनिट से 6.28 रुपए प्रति यूनिट किया गया है। CM भगवंत मान ने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इसका आम लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट वाली योजना के एक भी मीटर पर असर नहीं पड़ेगा। इस संबंध में CM मान ने ट्वीट कर जानकारी दी। वहीँ रात के समय इंडस्ट्रियल खपतकारों को मिलने वाली बिजली दरों को 4.86 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 5.24 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। [metaslider id=25498]