Tuesday, 03 January 2023
Punjab
पंजाब के शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक्शन में , छुटिटयों में अगर स्कूल खोला तो बताना होगा कारण
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : पंजाब के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस एक्शन में नज़र आ रहे है। बता दे कि बढ़ती ठण्ड के कारण सर्दियों की छुट्टियां पंजाब में 8 जनवरी तक बढ़ा दी गयी हैं। वहीँ इस बीच कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश न मानते हुए सोमवार को स्कूल खोल लिए।शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी स्कूल 8 जनवरी से पहले खुल रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके प्रबंधकों को स्कूल खोलने का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
इस बीच रोपड़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने रोपड़ में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर भी दिया है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी।कारण बताओ नोटिस में साफ लिखा है कि यदि 3 जनवरी तक लिखित में कारण न बताया गया तो इसे सरकार और विभाग के आदेशों की अवहेलना माना जाएगा। इसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
[metaslider id=25498]