ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 05 May 2022

पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम, पढ़े जानकारी

Education Department took a big step regarding government schools in Punjab, read the information
Education Department took a big step regarding government schools in Punjab, read the information
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब के शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बता दे कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूलों को डबल शिफ्ट में चलाने की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए है। वहीँ निर्देश में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्‍या ज्यादा हो रही है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। स्कूलों में कमरों की कमी, बैठने के लिए कम डेस्क के चलते यह फैसला लिया गया है। वहीँ कहा गया है जिन स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। उन स्कूलों को डबल शिफ्ट में चलाया जाएगा। जहां पर प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूल एक ही जगह पर चल रहे है। वहां पर डबल शिफ्ट चलाने के लिए दोनों स्कूलों के प्रिंसिपलों की सहमति जरूरी होगी। इसके अलावा इन स्कूलों के प्रिंसिपलों की ओर से स्कूलों को डबल शिफ्ट करने के लिए विभाग के पास आवेदन भेजा जाएगा। वहीँ सुबह की शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।जबकि शाम की शिफ्ट 12:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। स्कूलों में अनुशासन की जिम्मेदारी सीनियर अध्यापक की होगी। [metaslider id=1461]