Wednesday, 23 February 2022
National
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन , महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार ईडी ने उन्हें दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले बुधवार सुबह ईडी अधिकारी नवाब मलिक के आवास पहुंचे थे। वहीँ आवास पर पूछताछ के बाद ईडी की टीम उन्हें अपने दफ्तर ले गई। वहां ईडी ने अपने दफ्तर में घंटों नवाब मलिक से पूछताछ करने के बाद मलिक को गिरफ्तार कर लिया । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ईडी ने नवाब मलिक को अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों को लेकर तलब किया था। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी के कई कार्यकर्तायों ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। वहीँ स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।
[metaslider id=711]