ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 04 October 2023

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

ED sent summons to film actor Ranbir Kapoor, called for questioning in online gaming case
ED sent summons to film actor Ranbir Kapoor, called for questioning in online gaming case
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी का समन मिला है। रणबीर को ईडी ने 6 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्टर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। सौरभ चंद्राकर की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी। अभिनेता पर आरोप है कि रणबीर को ऐप प्रमोटर की शादी में प्रदर्शन करने के लिए ऐप के प्रमोटरों से पैसे मिले थे। खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था. वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्मेंस भी दी थी. इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 17 सितारे ED की रडार पर हैं। [metaslider id=25498]