ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 November 2023

पंजाब के दो पूर्व मंत्रियों के घर ईडी ने दी दबिश

ED raids the houses of two former ministers of Punjab
ED raids the houses of two former ministers of Punjab
पंजाब : पंजाब के दो पूर्व मंत्रियों के घर गुरुवार सुबह ईडी ने दबिश दी। मिली जानकारी अनुसार अमलोह में साधु सिंह धर्मसोत और टांडा में संगत सिंह गिलजियां के घर दबिश दी गई है। पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। जालंधर से आई ईडी की एक टीम ने गुरुवार को अमलोह के वार्ड नंबर 6 स्थित धर्मसोत के आवास पर सुबह-सुबह दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु सिंह अनुपस्थित थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गुरप्रीत सिंह घर पर ही थे। धर्मसोत को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधू सिंह धर्म को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। वहीं होशियारपुर के टांडा में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर भी ईडी ने सुबह सात बजे छापा मारा। [metaslider id=25498]