ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 07 October 2024

पंजाब में AAP सांसद के परिसर पर ED की Raid

BIG NEWS: Major accident at Dera Baba Vadbhag Singh Maidi Holi Fair, two devotees died
BIG NEWS: Major accident at Dera Baba Vadbhag Singh Maidi Holi Fair, two devotees died

पंजाब : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर सोमवार को रेड की है। बता दें जिसमें आर आई पी पी एस के प्रदीप अग्रवाल , चंद्र अग्रवाल और हेमंत सूद सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की बात सामने आ रही है। 15 लोकेशन पर सर्च अभियान जारी है, जिसमें जालंधर , लुधियाना , गुरुग्राम और दिल्ली शामिल। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी देते हुए बताया कि पुराने प्रॉपर्टी मामले में कार्रवाई की जा रही है.

वहीँ राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके इस छापेमारी का विरोध किया है। उन्होंने लिखा," आज फिर मोदी जी ने अपने तोता-मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से ई.डी. के अधिकारी आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ के घर छापेमारी कर रही है। पिछले 2 सालों में अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारा, मेरे घर छापा मारा, संजय सिंह, सतेंदर जैन के घर छापा मारा... कहीं भी कुछ नहीं मिला। पर मोदी जी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुई है। ये लोग आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। पर जितनी मर्जी कोशिश करें, आम आदमी पार्टी के लोग ना ता रुकेंगे, ना बिकेंगे और ना ही डरेंगे।"