Monday, 24 March 2025
National
भूकंप: भारत में लगे भूकंप के झटके, घरों से निकल बाहर भागे लोग
नेशनल न्यूज़ : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार (24 मार्च) को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. प्रकृति ने एक बार फिर से अपने रौद्र रूप का अहसास कराया है। खबर है कि लेह-लद्दाख में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जो एक बार फिर से इलाके में दहशत का कारण बने। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है और इसका केंद्र भी लेह-लद्दाख ही माना जा रहा है। यह भूकंप आज सुबह 4 बजकर 32 मिनट 58 सेकंड पर आया। इस घटना ने क्षेत्र में रहने लोगों को डरा दिया । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप के झटकों से संबंधित जानकारी दी और बताया कि यह घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि भूगर्भीय गतिविधियाँ जारी हैं।इन घटनाओं से न केवल इन क्षेत्रों की स्थिति की गंभीरता समझी जा सकती है, बल्कि यह प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हमारी तैयारी की अहमियत को भी रेखांकित करता है।