ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 05 July 2021

जालंधर में भिड़े वकील , कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर हुआ हंगामा, लेडी कॉन्स्टेबल के कपड़े फटे

during-the-hearing-of-the-old-case-the-ruckus-outside-the-court-complex-the-clothes-of-the-lady-constable-were-torn
during-the-hearing-of-the-old-case-the-ruckus-outside-the-court-complex-the-clothes-of-the-lady-constable-were-torn
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास कुछ वकीलों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के वकील भाइयों की मदद के लिए आई लेडी कॉन्स्टेबल के कपड़े भी फट गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में फिर खींचतान हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगते रहे। पुलिस भी मोके पर पहुंची । पुलिस की जांच के बाद ही सही और गलत के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। अस्पताल में भर्ती एक पक्ष ने कहा कि दूसरे पक्ष के वकील ने उनके घर में बम प्लांट किया था। उन्होंने इसके खिलाफ केस कर दिया। सोमवार को जब मामले की सुनवाई थी तो उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उनके पक्ष में आई लेडी कॉन्स्टेबल बहन के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वकील ने अपने कुछ साथी श्रीनगर से भी बुला रखे थे, जिन्होंने उन पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हम पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। [metaslider id="1461"] वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से अस्पताल पहुंचे एडव्होकेट अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट इन्हीं भाइयों ने की है। उनके खिलाफ जो भी केस लड़ता है, इसके साथ यह भाई मारपीट करते हैं। आज भी सुनवाई के लिए आए वकीलों को वह गलत बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ही एक वकील को पीटा। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो लेडी कॉन्स्टेबल के साथ उनकी खूब बहस हुई। जिसके बाद वह पुलिस थाने में बयान दर्ज करने चले गए। फिलहाल पूरे मामले में दोनों के ही आरोपों को देख पुलिस अब सच्चाई की जांच में जुट गई है। इसके लिए पुलिस झगड़े के वक्त रिकॉर्ड किए वीडियो के साथ वहां लगे CCTV को भी खंगाल रही है। [metaslider id="9199"]     source link