ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 19 October 2021

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट किए तैयार

Due to the huge procession on the light festival of Lord Valmiki, the traffic police prepared alternate routes.
Due to the huge procession on the light festival of Lord Valmiki, the traffic police prepared alternate routes.
[metaslider id="9199"] जालंधर : महानगर जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर आज विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। बता दे कि महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले से शुरू होकर यह शोभायात्रा शहर की प्रमुख सड़को से गुजरेगी। इसके चलते रात 10 बजे तक शोभायात्रा के रूटों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीँ लोगों की सहूलत के लिए, ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट तैयार किए हैं ताकि लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे । इसके लिए शहर में कई जगहों से रूट को डायवर्ट भी किया गया है। इन रास्तों से गुजरेगी शोभायात्रा आपको बता दे कि शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्‌डा होशियारपुर, टांडा चौक, माई हीरा गेट (सर्कुलर रोड), शीतला मंदिर, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्‌डे से होते हुए भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले में पहुंचकर खत्म होगी। शहर के यह प्रमुख चौक रहेंगे डायवर्ट शोभायात्रा के चलते नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, पुली अली मोहल्ला, ज्योति चौक, जीपीओ (प्रेस क्लब) चौक, नामदेव चौक, शास्त्री चौक, प्रतापबाग मोड़, दमोरिया पुल (इकहरी पुली के सामने), रेलवे क्रॉसिंग अड्‌डा होशियारपुर, दोआबा चौक, रेलवे क्रॉसिंग अड्‌डा टांडा, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, मोड़ हैनरी पेट्रोल पंप, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, मोड़ महालक्ष्मी नारायण मंदिर नजदीक पुरानी जेल, टी-प्वाइंट शक्ति नगर चौक रहेंगे डायवर्ट । वहीँ इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रूट की बजाय डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें । इससे लोग ट्रैफिक जाम में फसने से बच सकेंगे। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क है। [metaslider id="1461"]