Monday, 10 July 2023
Jalandhar
भारी बारिश के कारण फिल्लौर में पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में घुसा पानी , वाहन डूबे पानी में
जालंधर : खबर है कि भारी बारिश के कारण सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। वहीँ दरिया में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। इसी बीच फिल्लौर में पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के पास सतलुज दरिया के किनारे पर बनाई गई धुस्सी में दरार आ गई है। जिसकी वजह से पानी महाराजा रणजीत सिंह पुलिस एकेडमी में घुस गया है। पानी घुसने से पुलिस एकेडमी के वाहन पानी में डूब गए।
पुलिस के जवानों ने कई वाहनों को धक्का लगाकर पानी से में से बाहर निकाला। इसके अलावा फिल्लौर में सतलुज दरिया के बिल्कुल साथ सटे शनि गांव और पीर बाबा की मजार भी पानी में डूब गए हैं। यहां पर भी सतलुज दरिया का पानी पहुंच गया है।
[metaslider id=25498]