ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 August 2025

पंजाब में बाढ़ के चलते सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी

पंजाब में बाढ़ के चलते सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी

पंजाब : पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले पंजाब सरकार ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी।पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।