Saturday, 04 September 2021
Punjab
घरेलू झगड़े के कारण बच्चे काे लेकर ट्रेन के आगे आत्महत्या करने पहुंची महिला, लोगों ने पुलिस को बुला किया हवाले
[metaslider id="711"]
लुधियाना : घरेलू झगड़े के कारण महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने के लिए जगराओं पुल के पास रेलवे आउटर सिग्नल के पास पहुंची। जब महिला रेल पटरी पर खड़ी थी तो लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी । इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच की महिला को थाने ले आई । मिली जानकारी अनुसार थाने में महिला ने कबूल किया कि घरेलू विवाद के कारण वह आत्महत्या करना चाहती थी।
[metaslider id="1461"]
इसके बाद पुलिस ने उसके घरवालों को थाने बुलाया । वहीँ घरवालों ने कहा महिला को अच्छी तरह से रखेंगे। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीँ जीआरपी के प्रभारी सुधीर मलिक ने कहा कि मामला घरेलू झगड़े का था जिसे महिला के परिजनों ने सुलझा लिया, और महिला अपने मर्जी से परिजनों के साथ चली गई।
[metaslider id="9199"]